अंबाह: पुरानी तहसील परिसर में छज्जे का प्लास्टर गिरा, अधिवक्ता बाल-बाल बचे
Ambah, Morena | Aug 12, 2026 अम्बाह। पुरानी तहसील परिसर में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अधिवक्ताओं के बैठने वाले स्थान के छज्जे का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि मौजूद अधिवक्ता बाल-बाल बच गए। जर्जर भवन में बारिश के दौरान पानी टपकने से परेशानी होती है। अधिवक्ता पवन शर्मा और कौशलेंद्र तोमर ने सांसद-विधायक से निरीक्षण कराकर जर्जर छतों की मरम्मत कराने की मांग की है।