केशकाल: ग्राम कोहकामेटा में वन अग्नि से जंगलों की रक्षा के लिए MLA और DFO ने ग्रामीणों को दिलाई शपथ, 262 सोलर लाइट भी बांटी
केशकाल वनमंडल अंतर्गत ग्राम कोहकामेटा में मंगलवार को वन विभाग के द्वारा संयुक्त वन प्रबंधन समिति के माध्यम से जंगलों में लगने वाली आग पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर केशकाल MLA नीलकंठ टेकाम और केशकाल DFO गुरुनाथन एन. ने ग्रामीणों को जंगलों को आग से बचाने व हमेशा पेड़ पौधा को बचाने शपथ दिलाया गया ।