बेलहर: जिलेबिया मोड़ पर छर्री लदा हाइवा ट्रक पलटा चालक और खलासी जख्मी चालक बेलहर CHC से भागलपुर रेफर
Belhar, Banka | Jan 30, 2024 थाना क्षेत्र के जिलेबिया मोड़ पर आज छर्री लदा हाइवा ट्रक पलटने से ट्रक का चालक बब्बर यादव और खलासी गुड्डू यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चालक को गंभीर स्थिति में बेलहर CHC से भागलपुर रेफर कर दिया गया। खलासी का इलाज हो रहा है। चालक बेलहर बस्ती और खलासी गिधा गांव का रहने वाला है। ट्रक गिरिडीह से छर्री लोड कर मुंगेर जा रहा था।पुलिस मामले की जांच कर रही है।