बेलहर: बीजीखोरबा मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की हुई मौत के मामले में थाना में प्राथमिकी हुई दर्ज
Belhar, Banka | Jan 29, 2024 थाना क्षेत्र के बीजीखोरबा मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से लेटवा गांव निवासी टिंकू कुमार की मौत हो गई। मामले में सोमवार को मृतक के पिता दिनेश यादव के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दिनेश यादव ने बताया कि बीते 11 जनवरी को उनका पुत्र साहबगंज यूको बैंक जा रहा था। इसी दौरान बीजीखोरबा मोड़ पर अज्ञात वाहन टक्कर मार कर भाग गया।