बेलहर: बारा गांव में घर में घुसकर पति पत्नी और पुत्र को मारपीट कर किया जख्मी थाना में 3 लोगों के खिलाफ दिया आवेदन
Belhar, Banka | Jan 29, 2024 थाना क्षेत्र के बारा गांव में आपसी विवाद में कुछ लोगों ने रमेश पंडित के घर में घुसकर रमेश पंडित उनकी पत्नी रंजू देवी और पुत्र श्रीनिवास कुमार के साथ लाठी और लोहे के रोड से मारपीट किया। जिससे रमेश पंडित गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि पत्नी रंजू देवी और पुत्र श्रीनिवास कुमार को भी चोटें आई। रमेश पंडित ने थाना में तीन लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है।