बेलहर: नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय की सीढ़ी से गिरकर सहायक शिक्षक जख्मी बेलहर CHC में चल रहा इलाज
Belhar, Banka | Jan 27, 2024 प्रखंड मुख्यालय बेलहर स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के छत की सीढ़ी से गिरकर आज एक सहायक शिक्षक विनोद कुमार जख्मी हो गए। इस घटना में उनका सिर फट गया और चेहरे पर भी चोटें आई हैं। जख्मी शिक्षक का इलाज बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा जा है। शिक्षक ने बताया की सीढ़ी से उतरने के दौरान उनका पैर फिसल गया। जिससे वे जख्मी हो गए।