बेलहर: सौताडीह नहर पुल पर टोटो पलटने से मां बेटी के जख्मी होने के मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज
Belhar, Banka | Jan 28, 2024 थाना क्षेत्र के सौताडीह नहर पुल पर टोटो पलटने से बोला भगवान पर गांव की शारदा देवी और उनकी बेटी मुन्नी देवी के जख्मी होने के मामले में आज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी शारदा देवी के मायागंज अस्पताल में दिए फर्द बयान के आधार पर दर्ज किया गया है। जिसमें शारदा देवी ने कहा है कि बीते 18 दिसंबर को पुल पर टोटो पलटने से मां और बेटी जख्मी हो गए थे।