बेलहर: मतंगिया गांव में बकाया राशि मांगने गए जेसीबी मालिक को मारपीट कर किया जख्मी रुपए और सोने का चेन छीना केस दर्ज
Belhar, Banka | Jan 28, 2024 थाना क्षेत्र के मतंगिया गांव में बकाया रुपए मांगने गए नावाडीह गांव के जेसीबी मालिक ललन तांती को कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया और 38 हजार रुपए और सोने का चेन छिन लिया। इस संबंध में ललन तांती ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर कुंदन साह, चंदन साह, नाजो साह और देबू साह पर मारपीट कर जख्मी करने और रुपए एवम् सोने का चेन छिन लेने का आरोप लगाया है।