सिंघिया: सिंघिया में जमीनी विवाद: जान-माल की सुरक्षा की मांग
सिंघिया थाना क्षेत्र के सिंघिया नगर पंचायत निवासी रामजतन यादव ने अपने जान माल की सुरक्षा का गुहार लगाते हुए बताया है कि वह एक कट्ठा जमीन खरीद कर घर बनाकर रहता है लेकिन गांव के ही कुछ लोग पर जमीनी विवाद में जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। रविवार के दिन समय करीब 2:00 बजे रामजतन यादव ने बताया कि जमीनी विवाद का मामला न्यायालय में भी चल रहा है।