सिंघिया: सिंघिया में यात्री बस कर्मी के साथ मारपीट, विरोध में सड़क जाम, यातायात प्रभावित
सिंघिया कुशेश्वर स्थान सड़क में यात्री बस कर्मी से मारपीट की गई। जिसमें दो बस कर्मी घायल हो गए जिन्हें सिंघिया पीएससी में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान पटसा गांव निवासी दीपक कुमार और हरि कुमार के रूप में की गई। शनिवार के दिन आक्रोशित बस कर्मियों ने सड़क जाम कर दिया सूचना पर पहुंची सिंघिया पुलिस ने जाम को खाली कराया।बस कर्मी ने समय करीब 5बजे बताया ।