भेरू सिंह का खेड़ा। यहां एक युवक पर उसके जानकारों ने साथियों संग मिलकर चाकू से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक चाकू, एक तलवार व एक बाइक सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पुलिस के सामने भी मोहल्लेवालों को धमकी दी।