रसड़ा: महतवार गांव के पास ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक जख्मी
Rasra, Ballia | May 24, 2026 बलिया-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 128-बी पर महतवार गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा निवासी अमित राजभर (35) तथा रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नीबू सरदासपुर निवासी गोविंद राजभर (25) एक ही बाइक से मऊ की ओर