जहानाबाद: टेनी बीघा क्षेत्र से 103 लीटर महुआ शराब बरामद, कारोबारी फरार
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर अनुमंडलीय ALTF-1 टीम ने विशेष छापेमारी अभियान चलाते हुए स्टेशन से पश्चिम टेनी बीघा क्षेत्र में कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान करीब 103 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। जब्त शराब को नगर थाना लाया गया है।