महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने किया ‘प्रेम’ कार्यालय का दौरा, रेल कर्मचारियों के हितों पर हुई चर्चा
मंडल मंत्री रजनीश तिवारी के अनुरोध पर पहुंचे महाप्रबंधक, यूनियन पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने रविवार, 11 अक्टूबर को इज्जतनगर मंडल के निरीक्षण के दौरान मंडल मंत्री रजनीश तिवारी के विशेष अनुरोध पर ‘प्रेम’ कार्यालय का दौरा किया। यहां संगठन के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान यूनियन को मिलने वाली सुविधाओं, बैठकों और रेल कर्मचारियों के हितों एवं कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यालय आगमन पर मंडल मंत्री रजनीश तिवारी के नेतृत्व में संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक का स्वागत किया। महाप्रबंधक ने यूनियन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और बैठकों की जानकारी ली। साथ ही रेल कर्मचारियों की समस्याओं, हितों और कल्याण से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय), मंडल सुरक्षा आयुक्त, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मंडल संरक्षा अधिकारी तथा वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संगठन के प्रमुख पदाधिकारी संतोष यादव, मोहित भदौरिया, अनवारुल हसन, रचित गोयल, बीके कटियार, दिनेश यादव, मनोज यादव, चेतराम शर्मा, राजू कुमार, राजेंद्र कुमार गुप्ता, अनिल शर्मा, रवि रमोला, नेमी चंद्र मीना, राजेश यादव, प्रमोद यादव, सतेंद्र यादव, मुकेश मीना, बृजेश कुमार, सोनू सिंह और हरि ओम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Bareilly news Live
Bareilly, Bareilly | Oct 11, 2026