सिंगरौली: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में डिलीवरी होने के बाद गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर आई महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीती रात एक महिला डिलीवरी के लिए गई हुई थी। जहां पर उसने एक बच्चे को जन्म दिया इसके बाद उसकी स्थिति काफी गंभीर हो गई। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया जहां परिजनों ने ट्रामा सेंटर लिया कर भर्ती कराया इसके बाद आज इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाया है कि चिकित्सकों की लापरवाही से हमारे घर की महिला की मौत हुई है। वहीं महिला के परिजनों ने जिला प्रशासन से इस मामले पर जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।