Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Jaipur

कांगड़ा : ऑपरेशन नया सवेरा में बड़ी कामयाबी, कांगड़ा पुलिस ने पंजाब से चिट्टा नेटवर्क के दबोचे 3 आरोपी #Kangra #HimachalPradesh #KangraPolice #OperationNayaSavera #DrugFreeHimachal #ChittaNetwork #Punjab #PoliceAction #CrimeNews #HimachalNews #BreakingNews #HPNews

Chamba, Chamba | Jun 20, 2026

MORE NEWS

Writing
श्री हंस सत्संग मंदिर सुल्तानपुर में आयोजित हुआ स्पिरिचुअल यूथ सेमिनार
चंबा, 19 जून 2026। जिला चंबा स्थित श्री हंस सत्संग मंदिर, सुल्तानपुर में 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए तीसरी बार "स्पिरिचुअल यूथ सेमिनार" का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष सेमिनार में लगभग 40 युवाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सेमिनार का शुभारंभ परम पूज्य सद्गुरु सतपाल जी महाराज एवं पूज्य श्री विभु जी महाराज की आराधना तथा दिव्य ज्योति प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए आदरणीय महात्मा निखिला बाई जी ने युवाओं के उत्साह और सहभागिता की सराहना की।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश की सबसे अधिक शिक्षित पीढ़ी है, लेकिन अनेक युवा नकारात्मक विचारों के प्रभाव में आकर तनाव, अवसाद और नशे जैसी समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं को जीवन की हर परिस्थिति में सकारात्मक सोच अपनाने, संघर्ष करने और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि परमात्मा ने प्रत्येक व्यक्ति को एक विशेष उद्देश्य के साथ इस धरती पर भेजा है, इसलिए कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।
महात्मा सुलेखा बाई जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव मन में प्रतिदिन असंख्य विचार आते हैं, जिनमें सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार के विचार शामिल होते हैं। अक्सर व्यक्ति नकारात्मक विचारों को अधिक महत्व देता है, जिससे तनाव उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर अपार शक्तियां निहित होती हैं, जो तत्वदर्शी महापुरुष से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने और उसके निरंतर अभ्यास से जागृत होती हैं। यही शक्तियां जीवन के हर पड़ाव पर मनोबल बढ़ाने और सफलता की ओर अग्रसर करने में सहायक बनती हैं।
उन्होंने युवाओं को माता-पिता के प्रति सम्मान और आदर बनाए रखने का भी संदेश दिया तथा कहा कि उनके आशीर्वाद से जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान संभव हो जाता है।
कार्यक्रम के अंत में आदरणीय बाई जी ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया तथा भविष्य में आयोजित होने वाले ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया, ताकि संगठनात्मक सुदृढ़ता और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचार-प्रसार निरंतर होता रहे।
सेमिनार की जिला मानव उत्थान सेवा समिति, मानव सेवा दल के पदाधिकारियों तथा प्रेमी बहनों-भाइयों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक सेमिनार आयोजित करने का अनुरोध किया।
— जिला प्रचार समिति, चंबा
पहाड़ी न्यूज़ ✍️
Pahadi News Suneel Pahadi 
#SpiritualYouthSeminar #HansSatsang #SultanpurChamba #YouthSeminar #SpiritualAwakening #PositiveThinking #YouthEmpowerment #SatpalJiMaharaj #VibhuJiMaharaj #HumanUpliftment #ManavUtthanSevaSamiti #ChambaNews #HimachalNews #SpiritualKnowledge #YouthMotivation #PahadiNews #Chamba #HimachalPradesh #SpiritualGrowth

Writing श्री हंस सत्संग मंदिर सुल्तानपुर में आयोजित हुआ स्पिरिचुअल यूथ सेमिनार चंबा, 19 जून 2026। जिला चंबा स्थित श्री हंस सत्संग मंदिर, सुल्तानपुर में 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए तीसरी बार "स्पिरिचुअल यूथ सेमिनार" का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष सेमिनार में लगभग 40 युवाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेमिनार का शुभारंभ परम पूज्य सद्गुरु सतपाल जी महाराज एवं पूज्य श्री विभु जी महाराज की आराधना तथा दिव्य ज्योति प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए आदरणीय महात्मा निखिला बाई जी ने युवाओं के उत्साह और सहभागिता की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश की सबसे अधिक शिक्षित पीढ़ी है, लेकिन अनेक युवा नकारात्मक विचारों के प्रभाव में आकर तनाव, अवसाद और नशे जैसी समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं को जीवन की हर परिस्थिति में सकारात्मक सोच अपनाने, संघर्ष करने और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि परमात्मा ने प्रत्येक व्यक्ति को एक विशेष उद्देश्य के साथ इस धरती पर भेजा है, इसलिए कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। महात्मा सुलेखा बाई जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव मन में प्रतिदिन असंख्य विचार आते हैं, जिनमें सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार के विचार शामिल होते हैं। अक्सर व्यक्ति नकारात्मक विचारों को अधिक महत्व देता है, जिससे तनाव उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर अपार शक्तियां निहित होती हैं, जो तत्वदर्शी महापुरुष से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने और उसके निरंतर अभ्यास से जागृत होती हैं। यही शक्तियां जीवन के हर पड़ाव पर मनोबल बढ़ाने और सफलता की ओर अग्रसर करने में सहायक बनती हैं। उन्होंने युवाओं को माता-पिता के प्रति सम्मान और आदर बनाए रखने का भी संदेश दिया तथा कहा कि उनके आशीर्वाद से जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान संभव हो जाता है। कार्यक्रम के अंत में आदरणीय बाई जी ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया तथा भविष्य में आयोजित होने वाले ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया, ताकि संगठनात्मक सुदृढ़ता और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचार-प्रसार निरंतर होता रहे। सेमिनार की जिला मानव उत्थान सेवा समिति, मानव सेवा दल के पदाधिकारियों तथा प्रेमी बहनों-भाइयों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक सेमिनार आयोजित करने का अनुरोध किया। — जिला प्रचार समिति, चंबा पहाड़ी न्यूज़ ✍️ Pahadi News Suneel Pahadi #SpiritualYouthSeminar #HansSatsang #SultanpurChamba #YouthSeminar #SpiritualAwakening #PositiveThinking #YouthEmpowerment #SatpalJiMaharaj #VibhuJiMaharaj #HumanUpliftment #ManavUtthanSevaSamiti #ChambaNews #HimachalNews #SpiritualKnowledge #YouthMotivation #PahadiNews #Chamba #HimachalPradesh #SpiritualGrowth

Chamba, Chamba | Jun 20, 2026

आखिर क्या वजह है कि स्कूल की विद्यार्थियों को अनशन पर बैठना पढ़ रहा है कहां है शिक्षा विभागवा डीसी चंबा कहां है हिमाचल सरकार?
 #PahadiNews #sunilpahadi #सलूणी #ChambaNews

आखिर क्या वजह है कि स्कूल की विद्यार्थियों को अनशन पर बैठना पढ़ रहा है कहां है शिक्षा विभागवा डीसी चंबा कहां है हिमाचल सरकार? #PahadiNews #sunilpahadi #सलूणी #ChambaNews

Chamba, Chamba | Jun 20, 2026

सलूणी स्कूल में मेडिकल स्टाफ की मांग को लेकर जारी आंदोलन को मिला जनसमर्थन, स्कूली बच्चों ने भी उठाई आवाज
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी में मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ-साथ अब स्कूली बच्चे भी अपने भविष्य और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए इस मुहिम के समर्थन में आगे आ रहे हैं।
इसी क्रम में सलूणी पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान एवं मुख्यालय अध्यापक पद से सेवानिवृत्त श्री मदन मोहन शर्मा विशेष रूप से आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों के जज्बे की सराहना करते हुए इस जनहित की लड़ाई में तन-मन-धन से सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
प्रधान मदन मोहन शर्मा ने कहा कि एक शिक्षक के रूप में उन्होंने अपना पूरा जीवन बच्चों के भविष्य को संवारने में लगाया है और अब प्रधान के रूप में क्षेत्र की सेवा करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि स्कूल में मेडिकल स्टाफ का न होना बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ गंभीर अन्याय है।
उन्होंने आंदोलनकारियों और स्कूली बच्चों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यह संघर्ष पूरी तरह न्यायसंगत है और मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति होने तक वे हर कदम पर इस आंदोलन के साथ खड़े रहेंगे।
"बच्चों के भविष्य से कोई समझौता नहीं होगा। यह लड़ाई शिक्षा और बच्चों के अधिकारों की लड़ाई है, जिसमें पूरा क्षेत्र एकजुट है।"

सलूणी स्कूल में मेडिकल स्टाफ की मांग को लेकर जारी आंदोलन को मिला जनसमर्थन, स्कूली बच्चों ने भी उठाई आवाज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी में मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ-साथ अब स्कूली बच्चे भी अपने भविष्य और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए इस मुहिम के समर्थन में आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में सलूणी पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान एवं मुख्यालय अध्यापक पद से सेवानिवृत्त श्री मदन मोहन शर्मा विशेष रूप से आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों के जज्बे की सराहना करते हुए इस जनहित की लड़ाई में तन-मन-धन से सहयोग देने का भरोसा दिलाया। प्रधान मदन मोहन शर्मा ने कहा कि एक शिक्षक के रूप में उन्होंने अपना पूरा जीवन बच्चों के भविष्य को संवारने में लगाया है और अब प्रधान के रूप में क्षेत्र की सेवा करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि स्कूल में मेडिकल स्टाफ का न होना बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ गंभीर अन्याय है। उन्होंने आंदोलनकारियों और स्कूली बच्चों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यह संघर्ष पूरी तरह न्यायसंगत है और मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति होने तक वे हर कदम पर इस आंदोलन के साथ खड़े रहेंगे। "बच्चों के भविष्य से कोई समझौता नहीं होगा। यह लड़ाई शिक्षा और बच्चों के अधिकारों की लड़ाई है, जिसमें पूरा क्षेत्र एकजुट है।"

Chamba, Chamba | Jun 20, 2026

सुखधर बाजार में पेयजल संकट, हजारों लोग परेशान,,,
हिमगिरी क्षेत्र के प्रमुख सुखधर बाजार में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। दिनभर में यहां से गुजरने वाले लगभग 4000 लोगों के लिए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। हालात यह हैं कि बाजार में लगे नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं आती। नल तो मौजूद हैं, लेकिन उनमें जल नहीं है।
स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि बाजार में आने वाले राहगीरों, यात्रियों और ग्राहकों की प्यास बुझाने के लिए उन्हें अपने निजी वाहनों से पानी लाकर व्यवस्था करनी पड़ती है। भीषण गर्मी और बढ़ती आवाजाही के बीच यह समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है।
सुखधर बाजार क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसके बावजूद पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जल शक्ति विभाग से मांग की है कि बाजार में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और भविष्य में इस प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।
अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग और प्रशासन इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक कर पाते हैं।
जानिए पहाड़ी न्यूज़ की स्पेशल रिपोर्ट में......
सुनील पहाड़ी ✍️ 
#PahadiNews #SukhdharBazaar #WaterCrisis #Himgiri #ChambaNews #HimachalNews #PahadiNewsSpecialReport #जनसमस्या #पेयजलसंकट #सुखधरबाजार

सुखधर बाजार में पेयजल संकट, हजारों लोग परेशान,,, हिमगिरी क्षेत्र के प्रमुख सुखधर बाजार में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। दिनभर में यहां से गुजरने वाले लगभग 4000 लोगों के लिए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। हालात यह हैं कि बाजार में लगे नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं आती। नल तो मौजूद हैं, लेकिन उनमें जल नहीं है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि बाजार में आने वाले राहगीरों, यात्रियों और ग्राहकों की प्यास बुझाने के लिए उन्हें अपने निजी वाहनों से पानी लाकर व्यवस्था करनी पड़ती है। भीषण गर्मी और बढ़ती आवाजाही के बीच यह समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। सुखधर बाजार क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसके बावजूद पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जल शक्ति विभाग से मांग की है कि बाजार में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और भविष्य में इस प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग और प्रशासन इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक कर पाते हैं। जानिए पहाड़ी न्यूज़ की स्पेशल रिपोर्ट में...... सुनील पहाड़ी ✍️ #PahadiNews #SukhdharBazaar #WaterCrisis #Himgiri #ChambaNews #HimachalNews #PahadiNewsSpecialReport #जनसमस्या #पेयजलसंकट #सुखधरबाजार

Chamba, Chamba | Jun 20, 2026

जिला सिरमौर के हरिपुरधार पहुँचने पर स्थानीय लोगों द्वारा किए गए आत्मीय एवं स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद। 

इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान जी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक श्री विनय कुमार जी एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू
Pahadi News Suneel Pahadi 
#हरिपुरधार_दौरा #मुख्यमंत्री_सुक्खू #सुखविंद्र_सिंह_सुक्खू #हर्षवर्धन_चौहान #विनय_कुमार #सिरमौर_समाचार #हरिपुरधार #हिमाचल_प्रदेश #कांग्रेस #जनसंपर्क #स्थानीय_स्वागत #हिमाचल_न्यूज़ #पहाड़ी_न्यूज़ #Sirmour #Haripurdhar #HimachalPradesh #CMSukhu #CongressNews #HimachalNews

जिला सिरमौर के हरिपुरधार पहुँचने पर स्थानीय लोगों द्वारा किए गए आत्मीय एवं स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद। इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान जी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक श्री विनय कुमार जी एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। - मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू Pahadi News Suneel Pahadi #हरिपुरधार_दौरा #मुख्यमंत्री_सुक्खू #सुखविंद्र_सिंह_सुक्खू #हर्षवर्धन_चौहान #विनय_कुमार #सिरमौर_समाचार #हरिपुरधार #हिमाचल_प्रदेश #कांग्रेस #जनसंपर्क #स्थानीय_स्वागत #हिमाचल_न्यूज़ #पहाड़ी_न्यूज़ #Sirmour #Haripurdhar #HimachalPradesh #CMSukhu #CongressNews #HimachalNews

Chamba, Chamba | Jun 20, 2026