कल्याणपुर बस्ती में शनिवार की दोपहर बाद करीब 1: 02 बिहार राज्य किसान सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता अरुण यादव ने की। इस दौरान 17 जनवरी से 29 जनवरी तक गांव-गांव में मनरेगा बचाओ अभियान चलाने एवं 10 फरवरी को मोहिउद्दीननगर अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।