कल्याणपुर बस्ती समेत विभिन्न जगहों पर बिजली चोरी को लेकर अभियान चलाया गया। कनीय विद्युत अभियंता हरिश्चंद्र कुमार मुखिया ने शनिवार के अपराह्न करीब 3:15 बजे बताया कि इसमें सुन्देश्वरी देवी,विनोद साह,राजवंशी देवी एवं कुणाल दास पर 145672 रुपए का अर्थदंड लगाते हुए बिजली चोरी की प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई है।