कासगंज: NCERT किताबें लागू न करने पर स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, युवा संगठन ने DIOS कार्यालय में DC को दिया ज्ञापन
कासगंज में निजी विद्यालयों द्वारा NCERT पुस्तकों को लागू न करने और अभिभावकों पर महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने का दबाव बनाने के खिलाफ आवाज तेज हो गई है। YUVA संगठन ने इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के डीसी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। जानकारी शनिवार शाम 6 बजे मिली।