पोहरी: पोहरी क्षेत्र के ग्राम अहेरा में जिला स्तरीय जनकल्याण शिविर सम्पन्न, लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ वितरित
Pohri, Shivpuri | Dec 10, 2025 कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता मे जनपद पंचायत पोहरी के ग्राम अहेरा में जिला स्तरीय जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया।शिविर मे लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरित किया गया। यह जानकारी बुधवार शाम 5 बजे प्राप्त हुई है।