भीलवाड़ा: विधायक कोठारी की अनुशंसा से म.गां. राजकीय विद्यालय का कायाकल्प, जर्जर कमरों की मरम्मत, नए शौचालय और रंग-रोगन
भीलवाड़ा शहर के ए-सेक्टर बापू नगर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय का स्वरूप अब तेजी से बदलता नजर आ रहा है। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी की अनुशंसा एवं सहयोग से विद्यालय में चल रहे रेनोवेशन कार्य ने गति पकड़ ली है।विद्यालय प्रशासन के सतत प्रयासों के अनुरूप भवन मरम्मत और आधारभूत सुविधाओं के विकास का कार्य प्रगति पर है।