पीरो: पीरो अनुमंडलीय अस्पताल एक एम्बुलेंस के भरोसे, बदहाल व्यवस्था से मरीज बेहाल
Piro, Bhojpur | Jun 22, 2026 पीरो अनुमंडलीय अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। हालत यह है कि पूरा अस्पताल महज एक एम्बुलेंस के सहारे चल रहा है, जबकि दूसरी एम्बुलेंस खराब पड़ी है। इसका खामियाजा सीधे तौर पर गरीब और जरूरतमंद मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।