कहरा: बैजनाथपुर हटिया के समीप ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्षों की मारपीट में एक व्यक्ति हुआ जख्मी, सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
Kahara, Saharsa | Feb 11, 2024 बैजनाथपुर ओपी थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर हटिया के समीप वार्ड क्रमांक-22 में ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्षों की मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम विवेक कुमार बताया जा रहा है। इस मामले में जख्मी व्यक्ति ने 18 धुर ज़मीन को लेकर हुए विवाद में मारपीट होने की बात बताई है।