कहरा: बख्तियारपुर थाना के मधुबन समीप लिट्टी खाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट दो जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
Kahara, Saharsa | Feb 11, 2024 सहरसा जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन के समीप वार्ड 5 में लिट्टी खाने को लेकर दो युवक के बीच हुए विवाद में मारपीट हो गई। जिस मारपीट में एक पुरुष और एक महिला जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। दोनों जख्मी का नाम रोशन कुमार और शोभा देवी बताया जा रहा है।