कहरा: सक्षमता परीक्षा के विरोध में जिला केनियोजित शिक्षक ने बिहार शिक्षक एकता संघ के बैनर तले सुपरमार्केट से निकाला मशाल जुलूस
Kahara, Saharsa | Feb 10, 2024 आज जिला के नियोजित शिक्षकों ने बिहार शिक्षक एकता संघ के बैनर तले सक्षमता परीक्षा के विरोध में सुपरमार्केट से मशाल जुलूस निकाला जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शंकरचौक पर समापन किया गया।इस दौरान शिक्षक सरकार और केके पाठक के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया।शिक्षक नेता रौशन सिंह धोनी के अनुसार सरकार के तुगलकी फरमान के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया।