कहरा: किसान मजदूर संगठन के बैनर तले आशा कार्यकर्ता,आंगनबाड़ी सेविका,मिड डे मिल रसोइया आदि ने समाहरणालय पर किया प्रदर्शन
Kahara, Saharsa | Feb 10, 2024 आज सहरसा स्थित समाहरणालय पर किसान मजदूर संगठन के बैनर तले आशा कार्यकर्ता,आंगनबाड़ी सेविका, मिड डे मिल रसोइया आदि ने केंद्र सरकार के नीति के विरोध में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।मौके पर सीटू के जिला सचिव नसीमुद्दीन ने कहा कि केंद्र की अहंकारी सरकार के विरोध में 16 फरवरी को पूरे भारत में चक्का जाम रखने का आह्वान किया गया है।