बिसवां: सीतापुर जिले के रेउसा क्षेत्र में सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
सीतापुर जिले के रेउसा क्षेत्र में एक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रेउसा-तंबौर मार्ग पर शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद युवक सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला, जिससे उसकी पहचान तत्काल नहीं हो सकी। सूचना मिलते ही पीआरवी 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को सीएचसी पहुंचाया।