भिवानी: मनीषा हत्याकांड पर कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा
भिवानी जिला के सिंघानी में महिला अध्यापिका मनीषा हत्याकांड को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे है। इसी के चलते काम में कोताही बरतने वाले 5 पुलिस अधिकारियों को सस्पैंड किया गया है तथा भिवानी के पुलिस अधीक्षक का रातो-रात तबादला किया गया है। यह बात हरियाणा की सिंचाई एवं महिला बाल विकासमंत्री श्रुति चौधरी ने कही।