कुरई: पेंच टाइगर रिजर्व में दिखी बाघिन, दो शावकों के साथ पर्यटक हुए रोमांचित
Kurai, Seoni | May 18, 2026 पेंच टाइगर रिजर्व के खबासा बफर क्षेत्र में सफारी के दौरान पर्यटकों को रोमांचक नजारा देखने मिला। सोमवार को बताया गया कि यहां जंगल सफारी के बीच दो शावक सड़क पार करते नजर आए, जिसे देखकर पर्यटक उत्साहित हो उठे। शावकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।