थरथरी: एक सप्ताह में फुटपाथों से हटेगा अतिक्रमण, नगर पंचायत चंडी ने शुरू की तैयारी
नगर पंचायत चण्डी में फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई एक सप्ताह के भीतर शुरू की जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी डॉ.अनूपा कुमारी ने रविवार की दोपहर 3 बजे को जानकारी देते हुए बताया कि सड़क किनारे और फुटपाथों पर अवैध कब्जे के कारण आम लोगों, खासकर पैदल राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पहले सबंधित लोगों