लालगंज: नदौली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से दो किसानों के खेत में पड़ा भूसा जलकर हुआ राख
ड्रमंडगंज के नदौली गांव में मंगलवार दोपहर बाद करीब 1:30बजे गेहूं के कटे खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे दो किसानों का भूसा जलकर राख हो गया। गेहूं के खेत में डंठलों में लगी आग तेज हवाओं के चलते बस्ती तक पहुंच गई। संजोग ठीक था कि समय रहते सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी।