कटिहार: कटिहार के ललियाही में बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से सवार हुआ जख्मी, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
ललियाही में अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार जख्मी हो गया। यह मामला शाम छह बजे का हैं । पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।