कटिहार: कटिहार में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में दिव्यांगों ने निकाला आक्रोश मार्च, कई अन्य भी रहे मौजूद
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में दिव्यांगों ने शहर में आक्रोश मार्च और प्रदर्शन निकाला। यह मामला शाम पाँच बजे का है। इस मौके पर कई अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर शिवशंकर रमानी ने बताया कि यह आक्रोश मार्च और प्रदर्शन एक स्पष्ट संदेश हैं कि लोग आतंक के खिलाफ देश और सरकार के साथ खड़े हैं।