श्योपुर। शहर के शिवपुरी रोड़ स्थित होटल अनोखी में एक दिवसीय होम स्टे पर कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को दोपहर 01 बजे किया गया जिसमें सम्बोधित करते हुए अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने बताया कि होम स्टे एक ऐसा माध्यम है, जिससे विविध संस्कृतियों एवं परम्पराओं को नजदीकी से जानने और समझने का अवसर उपलब्ध होते है।