सासनी: जमीन विवाद के मुकदमे में तारीख करने न्यायालय जा रहे साइकिल सवार बुजुर्ग की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत
Sasni, Hathras | Sep 28, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव सठिया से जमीन विवाद के मुकदमे में तारीख करने न्यायालय जाते समय साइकिल सवार एक बुजुर्ग रामबाबू सिंह को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही परिजन व इलाका पुलिस घटना स्थल पर मौके पर पहुंच गई।