गुना: क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना में परीक्षा में गड़बड़ी और लापरवाही उजागर, AIDSO ने कुलपति को दिया ज्ञापन
गुना क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय में 5 जून को परीक्षा व्यवस्था में बड़ी गड़बड़ी और लापरवाही उजागर हुई। छात्र संगठन AIDSO ने कुलपति को ज्ञापन देकर कहा, प्रथम वर्ष के भारत बोध विषय परीक्षा में अंग्रेजी छात्रो को हिंदी प्रश्न पत्र दिया। 5 जून को व्यक्तित्व विकास विषय के प्रश्न पत्र में तीन प्रश्न दो बार पूछे। संगठन ने कई सवाल खड़े किए सुधार की मांग की।