सिंगरौली: गन्नई सचिव को हटाने के लिए ग्रामीण हुए लामबंद, सरपंच समेत आधा सैकड़ा मजदूर पहुंचे कलेक्ट्रेट
ग्राम पंचायत गन्नई में तीन माह से पुलिया, नाली, चेक डैम निर्माण कार्य का 10 लाख रुपए मजदूरी भुगतान लंबित, वेंडर, सामग्री का लगभग 15 लाख रुपए तीन महीना से नहीं किया गया भुगतान, सचिव के पास है रोजगार सहायक का अतिरिक्त प्रभार। इन समस्याओं को लेकर गन्नी के भारी संख्या में मजदूरों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।