गभाना: पिसावा पुलिस ने एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना प्रभारी पिसावा रेखा गोस्वामी ने बताया कि एसआई नितिन चौधरी शनिवार को मय फोर्स के पोस्तिका बंबा की पुलिया के पास संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक युवक बिना नंबर की बाइक लेकर आता दिखाई पड़ा। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सतीश निवासी राऊपुर थाना बताया।