ग्राम बन्धारा में किसान चम्पालाल वीरबान बरडे के मकान में अज्ञात कारणों से आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही क्षेत्रीय विधायक श्याम बरडे ने मौका मुआयना कर अधिकारियों को बुलाया और नुकसानी का आंकलन कर मुआवजा देने की बात कही गई है। विधायक कार्यालय बताया गया कि विधायक ने तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारीयों को निर्देशित किया।