धरहरा: मेधावियों का सम्मान, सपनों को मिली नई उड़ान
धरहरा प्रखंड के प्लस टू उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पचरूखी में गुरुवार के तड़के लगभग 11 बजे को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मैट्रिक और इंटर परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर मेडल और पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। समारोह में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।