शिवपुरी नगर: कपराना में भूसा विवाद में किसान की टांग तोड़ी, महीने बाद भी सिरसौद पुलिस ने नहीं की गिरफ्तारी, एसपी से गुहार
शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कपराना में भूसा बेचने के विवाद को लेकर एक किसान के साथ बेरहमी से मारपीट करने और पैर की हड्डी तोड़ने का मामला सामने आया है। घटना के एक माह बीत जाने और एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी न किए जाने से क्षुब्ध होकर पीड़ित ने मंगलवार दोपहर ढेड़ बजे SP कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई