गाज़ियाबाद: कोलड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्त को लोनी बॉर्डर पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ने घुमाने के बहाने देवा गेस्ट हाउस में ले जाकर कोल्ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला देने के बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले सुहैल उर्फ गुल्लू नाम के 1 शातिर अभियुक्त को गुरुवार शाम करीब 4 बजे चौकी क्षेत्र लोनी बॉर्डर से गिरफ्तार किया।