सोहागपुर: ग्राम उरदौन सहित आधा दर्जन आदिवासी ग्रामों में शराबबंदी की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
सोहागपुर विकासखंड के ग्राम उरदौन सहित आधा दर्जन आदिवासी ग्रामों में महुआ शराब के निर्माण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर 2:00 बजे के लगभग आदिवासी ग्रामीण महिलाओं ने प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि शराब के कारण गांव का सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण महिलाओं ने शराब बनाने