मुगलसराय: बबुरी कस्बा में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
बबुरी कस्बे में बुधवार रात 14 वर्षीय छात्रा जाह्नवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा का शव घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। गुरुवार सुबह 11 बजे पुलिस द्वारा बताया गया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।