Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

17 जुलाई को जींद बनेगा ऐतिहासिक जनसमूह का साक्षी, प्रधानमंत्री के स्वागत में पहुंचेगी हरियाणा की जनता: भारत भूषण टांक

Safidon, Jind | Jul 12, 2026

MORE NEWS

गांव रोड के सरपंच नवदीप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर विधायक को दिया भरोसा, कहा बड़ी संख्या में पहुंचेंगे ग्रामीण

गांव रोड के सरपंच नवदीप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर विधायक को दिया भरोसा, कहा बड़ी संख्या में पहुंचेंगे ग्रामीण

Safidon, Jind | Jul 12, 2026

17 जुलाई को जींद बनेगा इतिहास का साक्षी, पीएम मोदी दिखाएंगे देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी : कृष्ण कुमार बेदी

जींद/नरवाना हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि 17 जुलाई का दिन केवल जींद ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के लिए ऐतिहासिक और गौरवशाली होगा। इस दिन देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi जींद जंक्शन रेलवे स्टेशन से भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोनीपत के लिए रवाना करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।

रविवार को नरवाना में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरवाना रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण एवं विस्तारीकरण की परियोजना का भी वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे मंत्रालय द्वारा इस परियोजना पर लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जिससे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं और नवीनतम तकनीक से सुसज्जित किया गया है।

उन्होंने कहा कि नरवाना का रेलवे स्टेशन ऐतिहासिक महत्व रखता है और इसका नया स्वरूप क्षेत्रवासियों के लिए गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश की पहली ट्रेन मुंबई से ठाणे के बीच चली थी और इतिहास में दर्ज हुई, उसी प्रकार जींद से शुरू होने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन भी भारत के इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज होगी।

कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्रवासियों से 17 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में जींद पहुंचकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि रैली में अधिकाधिक इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग पर विशेष जोर रहेगा, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ पेट्रोल और डीजल की बचत का संदेश भी दिया जा सके।

उन्होंने बताया कि शनिवार शाम उन्होंने नरवाना रेलवे स्टेशन का दौरा कर तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव सरोज सिहाग, ओमप्रकाश शर्मा, रिछपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष सत्यवान शर्मा, सुरेंद्र सरपंच हाथो, दिनेश गोयल, सुरेंद्र प्रजापति, अशोक दनौदा, भीम दनौदा, सुनीता भ्याण, विनय मित्तल, अमित धरोदी, सुरेश पांचाल, नरवाना व उचाना के पंचायत प्रतिनिधि, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, जसवीर नैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। :::

17 जुलाई को जींद बनेगा इतिहास का साक्षी, पीएम मोदी दिखाएंगे देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी : कृष्ण कुमार बेदी जींद/नरवाना हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि 17 जुलाई का दिन केवल जींद ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के लिए ऐतिहासिक और गौरवशाली होगा। इस दिन देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi जींद जंक्शन रेलवे स्टेशन से भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोनीपत के लिए रवाना करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। रविवार को नरवाना में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरवाना रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण एवं विस्तारीकरण की परियोजना का भी वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे मंत्रालय द्वारा इस परियोजना पर लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जिससे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं और नवीनतम तकनीक से सुसज्जित किया गया है। उन्होंने कहा कि नरवाना का रेलवे स्टेशन ऐतिहासिक महत्व रखता है और इसका नया स्वरूप क्षेत्रवासियों के लिए गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश की पहली ट्रेन मुंबई से ठाणे के बीच चली थी और इतिहास में दर्ज हुई, उसी प्रकार जींद से शुरू होने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन भी भारत के इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज होगी। कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्रवासियों से 17 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में जींद पहुंचकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि रैली में अधिकाधिक इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग पर विशेष जोर रहेगा, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ पेट्रोल और डीजल की बचत का संदेश भी दिया जा सके। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम उन्होंने नरवाना रेलवे स्टेशन का दौरा कर तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव सरोज सिहाग, ओमप्रकाश शर्मा, रिछपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष सत्यवान शर्मा, सुरेंद्र सरपंच हाथो, दिनेश गोयल, सुरेंद्र प्रजापति, अशोक दनौदा, भीम दनौदा, सुनीता भ्याण, विनय मित्तल, अमित धरोदी, सुरेश पांचाल, नरवाना व उचाना के पंचायत प्रतिनिधि, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, जसवीर नैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। :::

Safidon, Jind | Jul 12, 2026

कर्मवीर सैनी ने कार्यकर्ताओं को मीटिंग में दी जींद रैली के लिए अहम जिम्मेदारी

कर्मवीर सैनी ने कार्यकर्ताओं को मीटिंग में दी जींद रैली के लिए अहम जिम्मेदारी

Safidon, Jind | Jul 12, 2026

जींद रैली को लेकर  ओमप्रकाश धनखड़ की प्रेस वार्ता

जींद रैली को लेकर ओमप्रकाश धनखड़ की प्रेस वार्ता

Safidon, Jind | Jul 12, 2026

विधायक रामकुमार गौतम ने गांव-गांव पहुंचकर दिया प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता

17 जुलाई को जींद की धरा पर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का करेंगे शुभारंभ

जींद, 12 जुलाई।      प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को जींद आगमन को लेकर सफीदों विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार गौतम ने विभिन्न गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत करें और जींद की धरती पर होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को यादगार बनाएं।
विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री हरियाणा के विभिन्न जिलों में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ हरियाणा और देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश में अनेकों विकास कार्य करवाए जा रहे है। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, इसका सीधा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की नई आयाम छु रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग जींद पहुंचेंगे और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के महापुरुषों और गुरुओं के सम्मान में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। अभी हाल ही में कुरुक्षेत्र में श्हिंद की चादरश् श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस राज्य स्तरीय समारोह के रूप में मनाया गया था। उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी, गुरु गोविंद सिंह जी और अन्य गुरुओं के बलिदान को याद करते हुए कहा कि गुरुओं की कुर्बानियों ने देश और समाज की रक्षा में अहम भूमिका निभाई है।
विधायक गौतम ने कहा कि हिंदू और सिख समाज में कोई ज्यादा अंतर नहीं है। दोनों एक ही संस्कृति और परंपरा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि गुरुओं ने मानवता, धर्म और देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया, जिसे पूरा देश सदैव नमन करता रहेगा।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि 17 जुलाई को जींद में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और हरियाणा के विकास की इस नई यात्रा के साक्षी बनें।
विधायक रामकुमार गौतम ने ग्रामीणों के साथ अपने पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि वे 80 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं, लेकिन जब तक जीवन रहेगा, क्षेत्र की जनता के हितों और विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
विधायक ने अपना दौरा टिटोखेड़ी गांव से शुरू किया, इसके बाद वे  करसिंधु, बडौद, बसीनी समेत डेढ दर्जन गांवों में पंहुचकर लोगों को प्रधानमंत्री की जनसभा में आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, चेयरमैन रोहतास, सरपंच ऐसोसिएसन के प्रधान निरवैल सिंह, विनोद कौशल, हीरा भुल्लर, दलबीर सिंह, अमृत सिंह सहित विभिन्न गांवों के सरंपच व ग्रामीण मौजूद रहे।

विधायक रामकुमार गौतम ने गांव-गांव पहुंचकर दिया प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता 17 जुलाई को जींद की धरा पर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का करेंगे शुभारंभ जींद, 12 जुलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को जींद आगमन को लेकर सफीदों विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार गौतम ने विभिन्न गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत करें और जींद की धरती पर होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को यादगार बनाएं। विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री हरियाणा के विभिन्न जिलों में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ हरियाणा और देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश में अनेकों विकास कार्य करवाए जा रहे है। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, इसका सीधा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की नई आयाम छु रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग जींद पहुंचेंगे और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के महापुरुषों और गुरुओं के सम्मान में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। अभी हाल ही में कुरुक्षेत्र में श्हिंद की चादरश् श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस राज्य स्तरीय समारोह के रूप में मनाया गया था। उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी, गुरु गोविंद सिंह जी और अन्य गुरुओं के बलिदान को याद करते हुए कहा कि गुरुओं की कुर्बानियों ने देश और समाज की रक्षा में अहम भूमिका निभाई है। विधायक गौतम ने कहा कि हिंदू और सिख समाज में कोई ज्यादा अंतर नहीं है। दोनों एक ही संस्कृति और परंपरा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि गुरुओं ने मानवता, धर्म और देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया, जिसे पूरा देश सदैव नमन करता रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि 17 जुलाई को जींद में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और हरियाणा के विकास की इस नई यात्रा के साक्षी बनें। विधायक रामकुमार गौतम ने ग्रामीणों के साथ अपने पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि वे 80 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं, लेकिन जब तक जीवन रहेगा, क्षेत्र की जनता के हितों और विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। विधायक ने अपना दौरा टिटोखेड़ी गांव से शुरू किया, इसके बाद वे करसिंधु, बडौद, बसीनी समेत डेढ दर्जन गांवों में पंहुचकर लोगों को प्रधानमंत्री की जनसभा में आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, चेयरमैन रोहतास, सरपंच ऐसोसिएसन के प्रधान निरवैल सिंह, विनोद कौशल, हीरा भुल्लर, दलबीर सिंह, अमृत सिंह सहित विभिन्न गांवों के सरंपच व ग्रामीण मौजूद रहे।

Safidon, Jind | Jul 12, 2026