विधायक रामकुमार गौतम ने गांव-गांव पहुंचकर दिया प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता
17 जुलाई को जींद की धरा पर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का करेंगे शुभारंभ
जींद, 12 जुलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को जींद आगमन को लेकर सफीदों विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार गौतम ने विभिन्न गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत करें और जींद की धरती पर होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को यादगार बनाएं।
विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री हरियाणा के विभिन्न जिलों में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ हरियाणा और देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश में अनेकों विकास कार्य करवाए जा रहे है। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, इसका सीधा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की नई आयाम छु रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग जींद पहुंचेंगे और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के महापुरुषों और गुरुओं के सम्मान में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। अभी हाल ही में कुरुक्षेत्र में श्हिंद की चादरश् श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस राज्य स्तरीय समारोह के रूप में मनाया गया था। उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी, गुरु गोविंद सिंह जी और अन्य गुरुओं के बलिदान को याद करते हुए कहा कि गुरुओं की कुर्बानियों ने देश और समाज की रक्षा में अहम भूमिका निभाई है।
विधायक गौतम ने कहा कि हिंदू और सिख समाज में कोई ज्यादा अंतर नहीं है। दोनों एक ही संस्कृति और परंपरा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि गुरुओं ने मानवता, धर्म और देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया, जिसे पूरा देश सदैव नमन करता रहेगा।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि 17 जुलाई को जींद में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और हरियाणा के विकास की इस नई यात्रा के साक्षी बनें।
विधायक रामकुमार गौतम ने ग्रामीणों के साथ अपने पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि वे 80 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं, लेकिन जब तक जीवन रहेगा, क्षेत्र की जनता के हितों और विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
विधायक ने अपना दौरा टिटोखेड़ी गांव से शुरू किया, इसके बाद वे करसिंधु, बडौद, बसीनी समेत डेढ दर्जन गांवों में पंहुचकर लोगों को प्रधानमंत्री की जनसभा में आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, चेयरमैन रोहतास, सरपंच ऐसोसिएसन के प्रधान निरवैल सिंह, विनोद कौशल, हीरा भुल्लर, दलबीर सिंह, अमृत सिंह सहित विभिन्न गांवों के सरंपच व ग्रामीण मौजूद रहे।
Safidon, Jind | Jul 12, 2026