सिकंदराराऊ: कोतवाली चौराहे के पास अलीगढ़ के युवक से आरोपियों ने की मारपीट, पीड़ित ने कराई रिपोर्ट दर्ज
अलीगढ़ निवासी सोनू नामक युवक सिकंदरा राऊ में शादी समारोह में शामिल होने आया था। गाड़ी निकालने को लेकर उसका नामजद टीर्री चालक से विवाद हो गया। उस द्वारा कई लोगों को बुला लिया और उसके साथ गंभीर रूप से मारपीट कर दी। सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के द्वारा तहरीर के आधार पर चार नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच हड़ताल की जा रही है ।