पोलायकलां: अकोदिया में श्वेतांबर जैन समाज ने महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया, निकला चल समारोह
अकोदिया में मंगलवार को श्वेतांबर जैन समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दोपहर 12 बजे सिद्धिविनायक चौराहा स्थित श्री श्वेतांबर जैन मंदिर से एक भव्य चल समारोह (वरघोड़ा) निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। बैंड बाजे के साथ निकला यह वरघोड़ा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंचा।