मुरैना नगर: मुरैना DEO दफ्तर में लटका ताला, अभिभावक 5 घंटे भटके, शिक्षा सत्र के बीच जिम्मेदार गायब, व्यवस्था पर सवाल
मुरैना शहर में DEO कार्यालय की लापरवाही से अभिभावक परेशान रहे। सबलगढ़ और अंबाह से आए परिजन सुबह 10 बजे TC पर हस्ताक्षर कराने पहुंचे, लेकिन दोपहर तक कई कमरों में ताले लगे मिले। करीब 5 घंटे इंतजार के बाद भी कोई अधिकारी नहीं आया। नाराज अभिभावकों ने कहा कि इस लापरवाही से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।