बेगूसराय: कैंटीन चौक पर कुसुमहौत पंचायत के लोगों ने आवास सहायक के खिलाफ किया प्रदर्शन
कैंटीन चौक पर सदर प्रखंड के कुसुमहौत पंचायत के लोगों ने शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे आवास सहायक के खिलाफ प्रदर्शन किया है. इस दौरान लोगों का कहना था कि घुस लेकर आवास योजना में लोगों का नाम जोड़ने का काम किया जा रहा है. उन्होंने DM से मांग किया कि आवास सहायक के विरुद्ध कार्रवाई की जाए एवं जिन्हें आवास की जरूरत है उन्हें उनका नाम आवास में जोड़ने का काम किया जाए.